राजगंज,11 मार्च (नि.सं)। गाय चराते समय सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना में मवेशियों की भी मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह जलपाईगुड़ी नेशनल हाईवे पर हाथीमोर संलग्न बलाईगछ इलाके में हुई है। मरने वाले की पहचान बीरेन रॉय (55) के तौर पर हुई है। वह राजगंज ब्लॉक के बलाईगछ गांव का रहने वाला था।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, घर पर उसकी पत्नी और एक बेटी है। बीरेन रॉय आज सुबह गाय चराने निकला था। उसी समय सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके साथ मौजूद मवेशी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को बरामद कर राजगंज ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बीच, हादसे के बाद जब वाहन भागने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। बाद में वाहन और चालक को राजगंज थाना ले जाया गया। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
