सिलीगुड़ी, 24 फरवरी (नि.सं)। माटीगाड़ा इलाके में सिटी ऑटो चालकों से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना रविवार को माटीगाड़ा बाईपास मोड़ पर यात्रियों को बैठाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई थी।
जानकारी के अनुसार, ऑटो में जगह नहीं होने पर यात्री को न बैठाने से नाराज कुछ लोगों ने चालक परिमल बसाक के साथ मारपीट की। उन्हें बचाने आए चालक रवींद्रनाथ बर्मन को भी पीटा गया। दोनों को सिर और नाक में गंभीर चोटें आई। घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी बेल्ट से मारते नजर आ रहा है। मामले में माटीगाड़ा थाना पुलिस ने विश्वास कॉलोनी निवासी पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम एमडी मुस्ताक (19) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। घटना के बाद सिटी ऑटो यूनियन ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।
