आदिवासी महिला की पिटाई करने का आरोप, पापिया घोष ने की महिला से मुलाकात

सिलीगुड़ी, 26 जुलाई (नि.सं.)। दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष पापिया घोष ने बागडोगरा में सालिसी सभा में एक आदिवासी महिला की पिटाई के मामले में बिना नाम लिए भाजपा पर जमकर हमला बोला है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर पापिया घोष बागडोगरा पहुंची और पीड़िता महिला से बात की। साथ ही उन्होंने स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की।


बाद में पापिया घोष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि एक पारिवारिक घटना घटी है। यह घिनौनी घटना है। इस घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। मणिपुर की घटना को छुपाने के लिए एक राजनीतिक दल ऐसा कर रहा है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

चार लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भी भेजी जाएगी। ज्ञात हो कि19 जुलाई को भुजियापानी इलाके में दो महिलाओं के बीच विवाद और मारपीट की घटना घटी थी। उस समस्या को सुलझाने के लिए एक और आदिवासी महिला गई थी। आरोप है कि घटना के अगले दिन सालिसी सभा के दौरान महिला की पिटाई की गई। महिला का आरोप है कि उसे निर्वस्त्र कर पीटा गया था। हालांकि, पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में महिला ने निर्वस्त्र कर मारने की बात नहीं कही है।


महिला ने थाने में लिखित में शिकायत दी है कि उसके साथ मारपीट की गई और कुछ लोगों ने उसके शरीर पर हाथ डाला था। इसी बीच दूसरे पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी। दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर बागडोगरा पुलिस ने प्रदीप सरकार, गौरी सरकार, ललिता बाल्मिकी और शिवा बाल्मिकी नामक चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO