जल परियोजना के लिए स्कूल की जमीन का निरीक्षण करने के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा

सिलीगुड़ी, 29 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के इस्कॉन रोड इलाके में एकाटिशाल तिलेश्वरी अधिकारी हाई स्कूल के मैदान में जल परियोजना की भूमि का निरीक्षण करते समय जलपाईगुड़ी जिला परिषद सदस्य मनीषा रॉय और बीडीओ कार्यालय के अधिकारियों को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
बताया गया है कि पीएचई विभाग ने एकाटिशाल तिलेश्वरी अधिकारी हाई स्कूल के मैदान में जलाशय बनाने का प्रस्ताव दिया था। इस बारे में स्थानीय लोगों से बात भी किया गया था। कुछ दिन पहले भी जब पीएचई विभाग के अधिकारियों ने जल परियोजना के लिए स्कूल की जमीन का दौरा किया, तो निवासियों और स्कूल के शिक्षकों ने विरोध किया था।


इधर, बुधवार को जब जलपाईगुड़ी जिला परिषद सदस्य मनीषा रॉय और बीडीओ कार्यालय के अधिकारी स्कूल मैदान के परिदर्शन पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने फिर से विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के चलते मनीषा रॉय और बीडीओ कार्यालय के अधिकारी को वहां से निकलना पड़ा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल की जगह स्कूल के लिए दान में दी गई है। यहां बच्चे खेलते हैं। उक्त परियोजना से कई पेड़ कट जायेंगे। जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा होगी। इस कारण उन्होंने जल परियोजना को स्थानांतरित करने की मांग की है।


वहीं, जलपाईगुड़ी जिला परिषद सदस्य मनीषा रॉय ने कहा, हम जिलाधिकारी के निर्देश पर यहां आये है। हम हरियाली को नष्ट किए बिना जल परियोजना के लिए कुछ हिस्सा ले रहे हैं। चूंकि स्थानीय निवासी बाधा डाल रहे हैं। इसलिए फिलहाल काम रुका है। हम उच्च अधिकारियों से बात करके देखेंगे कि क्या किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *