आग्नेयास्त्र के साथ भू-माफिया श्याम यादव और लालटू यादव गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,1 मई (नि.सं.)। मुख्यमंत्री की निर्देश के बाद सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन की पुलिस ने भू-माफियाओं पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। 24 घंटा के अंदर मेट्रोपोलिटन के छह थानों की पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है।


इसी क्रम में प्रधान नगर थाने की पुलिस ने रेगुलेटेड मार्केट से दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें श्याम यादव को अवैध रूप से आग्नेयास्त्र रखने और लालटू यादव को जमीन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 2018 में कई जमीनों पर अवैध वसूली के मामले में दोनों गिरफ्तार हो चुका था।

जेल से बाहर आने के बाद फिर से जमीन पर अवैध कब्जा, बिक्री के साथ-साथ अवैध हथियारों का भी कारोबार शुरू कर दिया था। कल रात को प्रधान नगर थाना की सादे पोशाक की पुलिस को खबर मिली कि रेगुलेटेड मार्केट में श्याम यादव आग्नेयास्त्र के साथ घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने रेगुलेटेड मार्केट में अभियान चलाकर श्याम यादव को आग्नेयास्त्र और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।


वहीं, प्रधान नगर थाना ने एक शिकायत के आधार पर भू-माफिया के रूप में परिचित लालटू यादव को भी गिरफ्तार किया। श्याम यादव को अवैध रूप से आग्नेयास्त्र रखने के मामले में और लालटू यादव को जमीन पर अवैध कब्जा एवं बिक्री करने के आरोप में मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *