अलीपुरद्वार,16 अप्रैल (नि.सं.)। तेंदुए के हमले में एक महिला चाय श्रमिक घायल हो गई। यह घटना अलीपुरद्वार जिले के राजाभात चाय बागान में घटी। घायल महिला का नाम सकीला अंसारी है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह सकीला अंसारी बागान के 9 नंबर सेक्शन में काम कर रही थी। उसी समय अचानक एक तेंदुआ उस पर महिला कर कर दिया। महिला कुछ देर तक तेंदुए से संघर्ष करती रही।। बाद में जब अन्य श्रमिक मौके पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग गया।
इस घटना में महिला चाय श्रमिक सकीला अंसारी घायल हो गईं। घटना के बाद उसे बरामद कर लताबाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां सकीला अंसारी का इलाज चल रहा है।