सिलीगुड़ी में एंबुलेंस बना यमराज, साइकिल चालक को मारी जोरदार टक्कर, आरोपी चालक हिरासत में

सिलीगुड़ी, 9 जुलाई (नि.सं.)। जो एंबुलेंस अक्सर मरीजों की जान बचाता है। आज वहीं, एंबुलेंस एक व्यक्ति के लिए यमराज बन गया। एक एंबुलेंस की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना सिलीगुड़ी के शक्तिगर दो नंबर रास्ते की है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति साइकिल से सड़क पार कर रहा था। तभी नौकाघाट से जलपाईमोड़ की तरफ आ रही एक एंबुलेंस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए साइकल को जोरदार टक्कर मार दी।


इस घटना में साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, हादसे के दौरान डिवाइडर के उपर चढ़ने के चलते एंबुलेंस को भी नुक्सान पहुंचा। घटना के बाद लोगों की भिड़ उमड़ पड़ी।
जिसके चलते कुछ देर के लिए आवाजाही बंद हो गयी। खबर मिलते ही सिलीगुड़ी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को बरामद कर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एंबुलेंस काफी तेज रफ्तार में था। साथ ही इसके अंदर मरीज भी नहीं था। पुलिस ने घायल व्यक्ति का परिचय ढूंढने के साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom giriş