पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में सबसे पहले अभिजीत सिंह और सुरजीत सिंह नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद दोनों को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को ज्योतिर्मय कॉलोनी इलाके से शुभाशीष राय उर्फ विशाल नामक एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया।
हालांकि, इस मामले का मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शुक्रवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।




