फुलबाड़ी, 25 नवंबर (नि.सं)। सर्दियों के मौसम में फुलबाड़ी बैराज पर प्रवासी पक्षी पहुंचने लगे है। अभी सर्दियों का मौसम शुरू ही हुआ है, लेकिन फुलबाड़ी में महानंदा बैराज प्रवासी पक्षियों से गुलजार हो गया है। पक्षियों के झुंड को आते देख स्थानीय लोग भी उत्साह से भरे हुए है। हर साल सर्दियों के मौसम में रंग-बिरंगे प्रवासी पक्षियों की अलग-अलग प्रजातियां यहां आते है। इस साल भी कुछ इसी तरह के नजारा है। हालांकि उत्तर बंगाल में अभी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई है, फिर भी प्रवासी पक्षी दिखाई देने लगे है।स्थानीय लोगों ने बताया कि हर साल कई टूरिस्ट इन प्रवासी पक्षियों की खूबसूरती का दीदार करने आते है। मुख्य रूप से, रूडी शेल्डक और रिवर लैपविंग सहित कई प्रजातियों के पक्षी यहां आकर शरण लेते है।
ये मेहमान पक्षी मंगोलिया, तिब्बत, साइबेरिया और दक्षिण अफ्रीका जैसे कई देशों से लंबी दूरी तय करके उत्तर बंगाल आते है। सर्दियां बिताने के बाद वे अपने वतन लौट जाते है।
