राजगंज,19 मार्च (नि.सं.)। राजगंज थाने की पुलिस ने तस्करी से पहले ही 25 भैंसों को बरामद की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूत्रों के आधार पर फाटापुकुर टोल प्लाजा के सामने एक कंटेनर में तलाशी ली गई।
कंटेनर की तलाशी लेने पर 25 भैंसें बरामद हुई। इस घटना में चालक को गिरफ्तार किया गया। बताया गया है कि भैंस को उत्तर प्रदेश से असम ले जाया जा रहा था। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया। राजगंज थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।