सिलीगुड़ी,20 फरवरी(नि.सं.)।टेबल टेनिस खिलाड़ी तथा बंगरत्न भारती घोष बीमार है। भारती घोष की तबीयत खराब होने की खबर सुनने के बाद आज मेयर गौतम देव उनके घर पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सिलीगुड़ी शहर में टेबल टेनिस में भारती घोष ही एकमात्र नाम है। उन्होंने अपना अधिकांश जीवन टेबल टेनिस के साथ बिताया है। उन्होंने अपने खेल जीवन में काफी अनुभव अर्जित किया है। सिलीगुड़ी की क्रीड़ागुरु भारती घोष ने उस अनुभव से देश और बंगाल को टेबल टेनिस खिलाड़ी दिये।
बंगाल में वह टेबल टेनिस की रानी के रूप में जानी जाती हैं। उनकी उम्र करीब 83 साल है। बढ़ती उम्र के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। इसलिए मेयर गौतम देव स्वास्थ के बारे में जानने के लिए उनके घर पहुंचे है। मेयर ने उनके घर पर परिवार से काफी देर तक बातचीत की। इसके बाद उनकी शारीरिक स्थिति को शीघ्र स्थिर करने के लिए उन्हें सिलीगुड़ी के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भेजा गया। मेयर ने खुद एंबुलेंस बुलाकर डॉक्टर से बात की और उनके लिए सारी व्यवस्थाएं की।