अतिक्रमण हटाओ अभियान को व्यवसायियों ने रोका, बिना कार्रवाई किए खाली हाथ लौटे नगर निगम के कर्मी

सिलीगुड़ी, 8 अगस्त(नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम को एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के दौरान बाधाओं का सामना करते हुए बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा है। जानकारी के अनुसार आज पानीटंकी मोड़ से अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने अभियान शुरू किया।


अभियान के दौरान एलआईसी बिल्डिंग के पास हाइड्रेन के ऊपर अवैध रूप से बनाए गए होटल एवं दुकानों को नगर निगम के कर्मचारियों में ध्वस्त कर दिया। वहीं, सेवक रोड पर कई अवैध निर्माणों को तोड़ते हुए नगर निगम आगे बढ़ रही थी। लेकिन नगर निगम का यह अभियान जैसे ही विशाल सिनेमा हॉल के पास पहुंचा। दो माइल व्यवसायी समिति ने रास्ता अवरोध करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने गो बैक का नारा लगाया।

व्यवसायियों का आरोप है कि इससे पहले भी रास्ता चौरीकरण करने के नाम पर उन्हें हटाया गया था। जिसके चलते उनके व्यापार में असर पड़ा है। लेकिन एक बार फिर रास्ता चौरीकरण करने के नाम उन्हें हटाया जा रहा है। जिसे लेकर उन्होंने जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए नगर निगम के कार्य को रोक दिया।


उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जब तक सरकार उन्हें पूरनवास की व्यवस्था नहीं करती, तब तक वे यहां से नहीं हटेंगे। आखिरकर व्यवसायियों के विरोध प्रदर्शन के बाद नगर निगम को बिना करवाई किए खाली हाथ लौटना पड़ा। गौरतलब है कि बीते कल भी जलपाईमोड़ में अभियान के दौरान नगर निगम को बाधाओं का सामना करना पड़ा था। जलपाईमोड़ व्यवसायी समिति ने अतिक्रमण की कार्रवाई को रोक दी थी। जिसके बाद नगर निगम को वापस लौटना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMholiganbet girişizmir escort bayancasibomcasibom güncel girişcasibom güncelCasibomCasibom Girişholiganbetholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobet