पुनर्वास और रोजगार की मांग में उत्तरकन्या अभियान के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

सिलीगुड़ी,23 मई (नि.सं.)। कावाखाली-पोराझार भूमिरक्षा कमिटी और तीस्ता महानंदा परियोजना भूमिरक्षा कमिटी ने पुनर्वास और रोजगार की मांग में उत्तरकन्या अभियान में शामिल हुए है। बताया गया है कि प्रदर्शनकारियों ने आज एक विशाल रैली के माध्यम से उत्तरकन्या की रवाना हुए। उनके इस अभियान में विभिन्न वामपंथी संगठनों सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। यह रैली कावाखाली से शुरू हुई। यह और जैसे ही तीनबत्ती मोड़ पर पहुंची तो पुलिस ने रैली को रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस की धक्कामुक्कि शुरू हो गई।


जिसके बाद इलाके में तनाव का माहौल देखा गया। बाद में विशाल पुलिस मौके पर पहुंची और परिस्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को उत्तरकन्या में एक ज्ञापन सौंपने के लिये अनुमति दी गई। ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने कावाखाली पोराझार इलाके में 302 एकड़ भूमि और तीस्ता महानंदा परियोजना के लिए 381 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया था।

आरोप है कि राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण के दौरान कई वादे किए जाने के बावजूद भूमिदाताओं को पुनर्वास या नौकरी नहीं दी गई है। इस लिये वे लोग आंदोलन में शामिल हो गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *