सिलीगुड़ी,19 अप्रैल (नि.सं.)। भक्तिनगर पुलिस ने 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप मेें एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सोमवार शाम डाबग्राम-फूलबाड़ी खोलाचांद फापरी इलाके में घटी है। आरोपी का नाम कृष्ण शर्मा है।
बताया गया है कि एक सप्ताह पहले आरोपी कृष्ण शर्मा के घर पर एक परिवार किराए पर रहने आया था। उक्त परिवार की बच्ची को सोमवार शाम को चॉकलेट का लालच दिखाकर कृष्ण शर्मा उसे घर से जंगल में ले गया। आरोप है कि उसने वहां बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तभी रास्ते से आते समय तीन लोगों ने आरोपी का रंगे हाथ पकड़ा।
इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी सामूहिक पिटाई की। बाद में इसकी जानकारी भक्तिनगर पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही भक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
