बागडोगरा के जंगलीबाबा मंदिर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल

बागडोगरा,6 मई(नि.सं.)। दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में छह लोग घायल हो गये। यह घटना बागडोगरा के जंगलीबाबा मंदिर मोड़ पर घटी है। बताया गया है कि शुक्रवार रात को एक बाइक नक्सलबाड़ी से बागडोगरा की ओर आ रही थी। तभी जंगलीबाबा मंदिर मोड़ पर एक अन्य बाइक के साथ उक्त बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में दोनों बाइकों पर सवार 6 लोग घायल हो गये।


दूसरी ओर, घटना की खबर मिलते ही बागडोगरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बरामद कर बागडोगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। वहां से चार चार लोगों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। बागडोगरा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *