भाजपा महिला मोर्चा ने सिलीगुड़ी में किया विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 7 अगस्त (नि.सं.)। सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा महिला मोर्चा ने राज्य भर में महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या और अत्याचार का आरोप लगाते हुए सिलीगुड़ी के हाशमीचौक में दो दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया है।


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा आज के कार्यक्रम में शामिल हुईं। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा ने मणिपुर की घटना को लेकर कहा कि जहां इस राज्य में आए दिन बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं।

वहीं, हमारी दादी विरोध करने के लिए मणिपुर जा रही हैं। जिन लोगों के साथ यहां बलात्कार और अपमान हो रहा है उनके लिए मुख्यमंत्री क्या कर रही हैं। जहां अराजकता पैदा हो, जहां लोकतंत्र का दमन हो, वहां मुख्यमंत्री को अपने जिम्मेदारी से इस्तीफा दे देना चाहिए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *