भारतीय सेना उत्तरी सिक्किम में फंसे पर्यटकों को कर रही सहायता प्रदान

सिक्किम, 9 अक्टूबर (नि.सं.)। भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर के जवानों ने सिक्किम में 4 अक्टूबर को आई विनाशकारी बाढ़ में लापता हुए सेना और लोगों के लिए अपना बचाव अभियान जारी रखा है। इसके अलावा सेना फंसे हुए पर्यटकों को भी सहायता प्रदान कर रही है।


सूत्रों के अनुसार त्रिशक्ति कोर के जवान उत्तरी सिक्किम के लाचेन, लाचुंग, थांगु और चुंगथांग के इलाकों में फंसे 63 विदेशी नागरिकों सहित 1700 पर्यटकों को सहायता प्रदान कर रहे हैं। साथ ही सेना द्वारा भोजन, चिकित्सा सहायता और संचार सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *