बैकुंठपुर जंगल के अंदर से खून से लथपथ मिला मानसिक विक्षिप्त युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सिलीगुड़ी, 12 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन आशीघर चौकी अंतर्गत बैकुंठपुर जंगल के अंदर से मानसिक रूप से एक विक्षिप्त युवक का खून से लथपथ शव बरामद किया गया है। मृतक युवक का नाम राम प्रसाद साहा है।


सूत्रों के अनुसार आज दोपहर को राम प्रसाद साहा बैकुंठपुर जंगल में गया हुआ था। राम प्रसाद साहा को नशे की लत थी और वह मानसिक रूप से बीमार था। इधर, घटना की खबर मिलते ही आशीघर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भेजा।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राम प्रसाद के चेहरे पर चोट के कई निशान थे। संभवत: या तो किसी से झगड़े में किसी ने राम प्रसाद के चेहरे पर पत्थर से वार किया हो या फिर नशे की अवस्था में चलने के दौरान पत्थर से टकराने से उसके चेहरे पर ये चोटें आई हों। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *