नक्सलबाड़ी, 15 नवंबर (नि.सं.)। बांग्लार दुग्गा स्वयंसेवी संगठन ने एक अनोखे तरीके से बिरसा मुंडर की जयंती मनाई है। नक्सलबाड़ी ब्लॉक के लोहासिंग बागान में बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। संगठन के सदस्यों ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
आज आदिवासी और बंगाली संस्कृति के माध्यम से आदी महिलाओं को साड़ी उपहार में दी गई। इसके अलावा मिठाई भी प्रदान की गई। इस संबंध में संगठन की सदस्य सुष्मिता सेनगुप्ता ने कहा कि मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य की पहल पर पिछड़े समाज तक पहुंचकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जा रहा है। आज बिरसा मुंडा की जयंती पर आदिवासी महिलाओं को साड़ी सौंपी गई।

