बांग्लादेश में छात्र आंदोलन! फूलबाड़ी सीमा चेक पोस्ट के रास्ते दूसरे देशों के छात्र सहित भारतीय लौट रहे भारत

फुलबाड़ी, 20 जुलाई (नि.सं.)। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन चल रहा है। जिससे बांग्लादेश गरम है। जिस वजह से दूसरे देशों के छात्र के अलावे भारतीय फूलबाड़ी सीमा चेक पोस्ट के रास्ते भारत लौट रहे हैं।


दरअसल, बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन चल रहा है। आंदोलन के चलते इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है। इसके साथ ही बांग्लादेश सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को अनिश्चित काल के लिए बंद करने की घोषणा की है।

इस स्थिति के कारण भारत और नेपाल सहित विभिन्न देशों के छात्र बांग्लादेश से अपने देश लौट रहे हैं। इसके अलावा, जो लोग बांग्लादेश गए हैं वे भी घर लौट रहे हैं।


शनिवार को कई छात्रों और पर्यटकों को सिलीगुड़ी संलग्न फुलबाड़ी सीमा चेक पोस्ट से लौटते देखा गया। इनमें से कुछ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से हैं, कुछ नेपाल से हैं जो बांग्लादेश में पढ़ाई करने गए थे। इसके अलावा इनमें भारत के अन्य राज्यों के निवासी भी हैं।

बांग्लादेश से आई नेपाल की एक छात्रा ने कहा कि मूल रूप से ढाका में आंदोलन ज्यादा है। इंटरनेट सेवा बंद है। इसके अलावा बांग्लादेश में कल धारा 144 की घोषणा की गई है।
छात्र आंदोलन ने ऐसा रूप ले लिया कि वहां रहना सुरक्षित नहीं लगा, इसलिए मैं घर लौट आई। एक वाहन रिजर्व कर मुख्य सड़क को छोड़कर ग्रामीण सड़क से होकर आई

वहीं, एक अन्य छात्र ने कहा आंदोलन मुख्यतः शहरों में है। इंटरनेट बंद होने के कारण बाहरी दुनिया से संपर्क करना संभव नहीं है। वहीं,कुछ दिनों से माता-पिता से भी संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिससे माता-पिता भी चिंतित थे। इसलिए घर लौट आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO