जलपाईगुड़ी में ट्रेन से 14 बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी डॉक्यूमेंट बरामद

जलपाईगुड़ी, 2 अप्रैल (नि.सं.)। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने बीती रात जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन से कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।
आरपीएफ सूत्रों के मुताबिक, गुप्त सुचना के आधार पर जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद अभियान चलाकर जनरल डिब्बे में तलाशी ली गई। जिसके बाद 14 संदिग्धों की पहचान कर उन्हें ट्रेन से उतार लिया गया। तलाशी के दौरान लोगों के पास से कई आधार और पैन कार्ड बरामद हुए। मलेशियाई करेंसी और मोबाइल फोन भी मिले। बरामद आधार कार्ड नंबरों की जांच करने के बाद आरपीएफ को शक हुआ कि वे नकली है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि सभी लोग बांग्लादेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले है। वे गैर-कानूनी तरीके से बॉर्डर पार कर भारत में प्रवेश किया है। जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है आरोपी नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से दिल्ली पहुंचने के बाद उनका प्लान जम्मू-कश्मीर जाने का था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *