खोरीबाड़ी, 13 दिसंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद आलम (23) है। पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में खोरीबाड़ी के चियारूजोत इलाके से बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा कि स्थानीय लोगों ने एक युवक को चियारूजोत इलाके में घूमते हुए देखा। संदेह होने पर इसकी सूचना खोरीबाड़ी थाने की पुलिस को दी। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बांग्लादेशी युवक के पास से पहचान पत्र और एटीएम कार्ड बरामद किया है। आरोपी बांग्लादेशी युवक को पुलिस ने आज सिलीगुड़ी अदलात में पेश किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
