प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 26 दिसंबर (नि.सं.)। भक्तिनगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम मोहम्मद नजरूल इस्लाम, कृष्णो दास और बाप्पी पाल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को गुप्त सूत्रों से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने ईस्टर्न बाईपास इलाके में एक मालवाही पिकअप वैन को संदेह के आधार पर रोका। इसके बाद वाहन की तलाशी के दौरान एक लाल रंग के बैग से 60 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप के बोतल बरामद हुआ। इस घटना में पुलिस ने वाहन चालक सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आज तीनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *