बारिश नहीं होने से गाजोलडोबा के किसानों को बादाम की खेती में नुकसान की आशंका

गाजोलडोबा,19 मई (नि.सं.)। बारिश नहीं होने से गाजोलडोबा के बादाम किसानों को बादाम की खेती में पैदावार नहीं होने से नुकसान की आशंका है।राजगंज ब्लॉक के गाजोलडोबा इलाके के तीस्ता तट के निवासी सब्जी की खेती पर निर्भर हैं। हर मौसम में हजारों हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती की जाती है।


अन्य सभी सब्जियों के साथ-साथ सौकड़ों बीघे जमीन पर बादाम की खेती की जाती है।सिलीगुड़ी और जलपाईगुड़ी शहर सहित आसपास के बाजारों का एक बड़ा हिस्सा उक्त तट से सब्जियों से पूरा होता है। इसके अलावा यहां की सब्जियां दूसरे राज्य में भी जाता है। लेकिन इस साल सही समय पर बारिश न होने पर बादाम की वैसी पैदावार नहीं होने से किसानों को नुकसान की आशंका है।

इस संबंध में बादाम किसानों ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी मिलनपल्ली, गाजोलडोबा तीस्ता तट पर कई किसानों ने सैकड़ों बीघे खेतों में बादाम की खेती की है। बादाम के पेड़ से फल निकलने में लगभग तीन से चार महीने लगते हैं।इस साल अत्यधिक गर्मी और बारिश की कमी के कारण बादाम की अच्छी पैदावार नहीं हुई है। बादाम की खेती साहूकारों से कर्ज लेकर की गई है। बादाम किसानों को इस बात की चिंता है कि क्या वे अब बादाम बेचकर कर्ज चुका पाएंगे या नहीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomdeneme bonusuMARSJOJO