बसंती पूजा के अवसर पर अष्टमी स्नान व मेला का उद्घाटन

नक्सलबाड़ी,19 अप्रैल (नि.सं.)। आज स्वर्गीय रामगोपाल आचार्य के द्वारा स्थापित भीमराम जोत श्मशान कालीबाड़ी में वार्षिक बसंती पूजा के अवसर पर अष्टमी स्नान व मेला का उद्घाटन किया गया।


इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में कलश यात्रा भी निकाली गई। जानकारी देते हुए बसंती पूजा समिति के कौशिक आचार्यजी ने बताया पिछले कई वर्षों से स्वर्गीय रामगोपाल आचार्य के द्वारा स्थापित भीमराम जोत श्मशान कालीबाड़ी में बसंती पूजा का आयोजन होता आया है।

इसी के मद्देनजर इस वर्ष भी भीमराम जोत श्मशान कालीबाड़ी में बसंती पूजा का आयोजन किया गया। इसके तहत विशाल कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। भीमराम जोत श्मशान के कालीबाड़ी क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आई माताओं और बहनों ने कलश यात्रा में भाग लिया। कौशिक आचार्यजी ने बताया कल अष्टमी स्नान का भी आयोजन है। इस अवसर पर कल मंगलवार से पांच दिनों तक मेला भी लगेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *