राजगंज,12 नवंबर (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक अंतर्गत बेलाकोवा के शिकारपुर हाट के सामने सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये। स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक बाइक गेटबाजार से बटतला की ओर जा रही थी। तभी शिकारपुर हाट से एक वृद्ध निकल रहा था।
इस दौरान बाइक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे बाइक सवार चालक घायल हो गया। घायलों को बरामद कर स्थानीय ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया।
