कर्सियांग, 1 अप्रैल(नि.सं.)। कर्सियांग विधानसभा सीट से भारतीय गोर्खा प्रजातांत्रिक मोर्चा के उम्मीदवार अमर लामा ने आज कर्सियांग में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने से पहले आज सुबह भारतीय गोर्खा प्रजातांत्रिक मोर्चा के केंद्रीय संस्थापक अनित थापा और अमर लामा ने कर्सियांग के गिद्ध पहाड़ स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इसके अलावा कर्सियांग के मोटर स्टैंड में एक सर्वधर्म पूजा का भी आयोजन किया गया। इसके बाद एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमे दल के कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में शामिल हुए। यह रैली हिल कार्ट रोड, महकमा अस्पताल मोड़, बर्धमान रोड होते हुए मोटर स्टैंड के बाद पंखाबारी रोड की परिक्रमा की। इसके बाद अमर लामा ने कर्सियांग महकमा शासक कार्यालय में पहुंचकर महकमा शासक प्रिया यादव को अपना नामांकन पत्र जमा किया।
