भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में राजगंज के तुषार कांति राय को मिला शोध करने का मौका, परिवार में ख़ुशी

राजगंज, 6 जुलाई (नि.सं.)। राजगंज ब्लॉक के तुषार कांति राय को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में शोध करने का मौका मिला है। तुषार कांति राय राजगंज ब्लॉक के बैकुंठपुर जंगल संलग्न बेलाकोबा के पास मालीभिटा गांव के निवासी हैं। तुषार को मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में शोध करने का अवसर मिला है। इस खबर से पूरे राजगंज ब्लॉक में खुशी का माहौल है। 
तुषार बचपन से ही इलाके में मेधावी छात्र के रूप में जाने जाते हैं। घर में उनकी मां और भाई हैं। तुषार की मां अनिमा राय एक साधारण गृहिणी हैं। उनका परिवार जमीन पर खेती करके जीवन यापन करता है। पिता सुभाष राय शिक्षा विभाग में अस्थाई कर्मचारी थे, उनकी तीन साल पहले मौत हो गयी। छोटे भाई प्रणब राय उत्तर बंगाल यूनिवर्सिटी में पीएचडी कर रहे हैं। मां अनिमा बड़ी मुश्किल से अपने दोनों बेटों की पढ़ाई करा रही हैं। 


तुषार ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक बेलाकोबा हाई स्कूल से किया है। उन्होंने सिलीगुड़ी कॉलेज से रसायन विज्ञान में ऑनर्स के साथ बीएससी उत्तीर्ण की और आईआईटी गुवाहाटी में प्रवेश लिया। उन्होंने वहां से एमएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस साल GATE परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में वैज्ञानिक पद के लिए आवेदन किया। लिखित और मौखिक परीक्षा पास करने के बाद, उन्हें भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में शामिल होने के लिए एक लेटर मिला है।इस संबंध में तुषार कांति राय ने कहा कि लेटर मिलने के बाद से मैं काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं। मुझे देश के एक रिसर्च सेंटर में रिसर्च करने का मौका मिला है। बहुत दिनों का सपना पूरा होने जा रहा है। भविष्य में देश के लिए कुछ करना चाहता हूं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom giriş