भाजपा पर लगा तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में आग लगाने का आरोप

राजगंज, 7 जुलाई (नि.सं.)। राजगंज के टाकीमारी तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में आग लगनी की घटना सामने आई है। सत्ताधारी पार्टी ने इस घटना को अंजाम देने का आरोप भाजपा के खिलाफ उठाया है। हालांकि, भाजपा ने आरोपों से इनकार किया है। मंतादारी ग्राम पंचायत के टाकीमारी बाजार में तृणमूल कांग्रेस का एक स्थायी पार्टी कार्यालय है। इस अग्निकांड में पार्टी कार्यालय में रखे पार्टी के झंडे, बैनर, कागजात और कुछ फर्नीचर जल गए है।


वहीं, सूचना पाकर न्यू जलपाईगुड़ी थाना और मिलनपल्ली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आशुतोष राय नामक एक तृणमूल समर्थक ने कहा कि कार्यालय मेरे घर के बगल में है आज में जब उठा तो मुझे जलने की बंदबू मिली। फिर थोड़ा आगे जाकर देखा तो ऑफिस के अंदर आग लगी हुई थी। इसके बाद मैने मामले की सूचना पार्टी नेतृत्व को को दी। खबर मिलते ही वे लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

एक ही आरोप स्थानीय तृणमूल नेता हरिपद राय ने भी कि है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इलाके में अशांति फैलाने के लिए यह आग लगाई है।पार्टी नेतृत्व से चर्चा कर प्रशासनिक कदम उठाए जायेंगे।


इस संबंध में भाजपा के राजगंज ब्लॉक के अध्यक्ष निताई मंडल ने कहा कि टाकीमारी में तृणमूल के पार्टी कार्यालय में आग लगाने की घटना में भाजपा का कोई हाथ नहीं है। सत्ताधारी पार्टी भाजपा कार्यकर्ताओं को फंसाने की साजिश रच रहा है। इसके अलावा राजगंज ब्लॉक के विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों पर तृणमूल कांग्रेस अत्याचार कर रही है। बाद में इलाके में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय बल तैनात किये गये है।इसके अलावा घटनास्थल पर राजगंज के विधायक खगेश्वर राय भी पहुंचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomCASİBOMholiganbet girişcasibomcasibom 780JOJOBETjojobetcasibomcasibom giriş güncel adresjojobet girişcasibom 760 girişcasibom güncelcasibomcasibom girişbahis siteleriCasibom Girişcasibom girisiCasibomgüncel girişlerCasibom GirişJojobethttps://jojobetgirisler.com/https://jojo-bet-giris.com/