भाजपा के बंगाल बंद को लेकर सिलीगुड़ी में तनाव, भाजपा के दो विधायक हिरासत में

सिलीगुड़ी, 28 अप्रैल (नि.सं.)। भाजपा द्वारा आहूत 12 घंटे के बंगाल बंद को लेकर सिलीगुड़ी शहर में सुबह से ही काफी तनाव का माहौल देखा जा रहा है। दिन चढ़ने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़कों पर उतर आए।


आज भाजपा ने हिलकार्ट रोड पर रैली व सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही हाशमी चौक पर सड़क जाम कर विरोध जताया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने भाजपा विधायक शंकर घोष और आनंदमय बर्मन को हिरासत में लिया है। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को बस में बस में बैठाया गया तो भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए।

हिलकार्ट रोड पर एक सरकारी बस को रोक कर चालक को परेशान किया गया। इतना ही नहीं बस के शीशे तोड़ दिए। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *