भारत-नेपाल सीमा पर रूसी नागरिक गिरफ्तार

खोरीबाड़ी, 31 दिसंबर (नि.सं.)।अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते समय एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। खोरीबाड़ी पानीटंकी संलग्न बाजारू छाट के पास भारत-नेपाल सीमा पर जवानों ने उक्त रूसी व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी का नाम पावेल अलेकजांद्रव (38) है।


बताया गया है कि शनिवार को रूसी व्यक्ति नेपाल से मेची नदी के रास्ते भारत आने की कोशिश कर रहा था। तभी सीमा पर एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों को शक हुआ और उन्होंने उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान उस व्यक्ति ने खुद को रूसी के नागरिक बताया। उसने एसएसबी जवानों को बताया कि वह भारत में इस्कॉन मंदिर में जाएगा। उसके पास से रूसी नागरिकता पहचान पत्र बरामद हुआ है। वैध वीजा के बिना भारत में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। बाद में उसे एसएसबी ने खोरीबारी पुलिस को सौंप दिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *