भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 27 जनवरी (नि.सं.)।एक युवक घर में अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहा रहा था। गुप्त सूचना पर सिलीगुड़ी थाने की एंटी क्राइम विंग ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया।


बताया गया है कि पुलिस ने रविवार रात को सिलीगुड़ी थाने की एंटी क्राइम विंग ने सिलीगुड़ी नगर निगम के 18 नंबर वार्ड अंतर्गत श्रवणनगर इलाके में पिंटू मंडल के घर अभियान चलाया और भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब बरामद की।

साथ ही पिंटू मंडल को अवैध रूप से शराब रखने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 हजार रूपए है। आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *