भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ युवक गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,6 फरवरी(नि.सं.)। फिर खोरीबाड़ी पुलिस ने खोरीबाड़ी के बंगाल-बिहार सीमा पर सिंगियाजोत में भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद सज्जाद आलम है। वह बिहार के किशनगंज का निवासी है।


बताया गया है कि युवक बीती रात बाइक पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप लेकर सिंगियाजोत इलाके में किसी को देने के लिए आया था। गुप्त सूत्रों के आधार पर खोरीबाड़ी थाने की इसकी खबर मिली। इसके बाद पुलिस ने वहां अभियान चलाया और एक युवक को हिरासत में लिया।

बाद में तलाशी के दौरान उसके पास से 100 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Jojobet Girişcasibomholiganbet girişcasino siteleriDeneme BonuslarOnwinbahsegel girişholiganbetholiganbet girişonwingrandpasha girişcasibom girişistanbul escortextrabetescort beylikdüzücasibomistanbul escortcasibom girişpusulabetdeneme bonusu veren sitelercasibomimajbet giriş