भोरेर आलो थाना में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस

राजगंज,21 फरवरी(नि.सं.)। भोरेर आलो थाना में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया।भोरेर आलो थाना और कैनलमोड़ ट्रैफिक चौकी ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। आज आमबाड़ी इलाके में छात्रों को लेकर एक शोभायात्रा निकाली गई।


शोभायात्रा के बाद आमबाड़ी के तारघेरा मैदान में मातृभाषा दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोरेर आलो थाने के ओसी संदीप दत्त, कैनल मोड़ ट्रैफिक आउट पोस्ट के ओसी बुद्ध तमांग, गाजोलडोबा आउटपोस्ट के ओसी हिरुकांत सरकार सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और पुलिसकर्मी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *