भोरेर आलो थाने की पुलिस ने किया नन्हे एथलीट दीपंकर राय को सम्मानित

राजगंज, 7 फरवरी(नि.सं)। राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले नन्हे एथलीट दीपंकर राय को आज 
भोरेर आलो थाने की पुलिस की ओर से सम्मानित किया गया।  
भोरेर आलो थाने की पुलिस के पहल पर आयोजित सम्मान समारोह में थाना प्रभारी सुदीप कुमार दत्त, एसआई स्वदेश साहा, एसआई चिरंजीत साहा और एएसआई प्रशांत बर्धन ने दीपंकर को मेमेंटो, मिठाई और फूल भेंट कर शुभकामनाएं दी।


उल्लेखनीय है कि दीपंकर राय बिन्नागुड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत भोटपाड़ा बीएफपी स्कूल के कक्षा चार के छात्र है। 16 दिसंबर को कोलकाता के बानीपुर में आयोजित प्राथमिक विद्यालय एवं शिशु शिक्षा केंद्रों की 41वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उन्होंने भाग लेकर 100 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया था।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सुदीप दत्त ने कहा कि दीपंकर की यह सफलता केवल उसके परिवार या स्कूल की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उसकी यह उपलब्धि आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को भी खेलकूद के प्रति प्रेरित करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *