भारी मात्रा में सुपारी के साथ एक गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,19 अक्टूबर (नि.सं.)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी की 41वीं बटालियन के ए कंपनी पानीटंकी बीओपी के जवानों ने भारी मात्रा में सुपारी जब्त किये है।इस घटना के संबंध में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर जवानों ने एक पिकअप वैन को रोका। पिकअप वैन मेें तलाशी के दौरान 90 बैग सुपारी बरामद की गयी है।

बताया गया है कि नेपाल से अवैध रूप से लायी गयी सुपारी को नक्सलबाड़ी से धूपगुड़ी ले जाने की योजना थी।एसएसबी द्वारा आवश्यक कार्यवाई पश्चात जब्त सुपारी लदा पिकअप वैन व गिरफ्तार व्यक्ति को पानीटंकी कस्टम को सुपूर्द कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *