विधाननगर जमीन विवाद मामले में पुलिस ने 25 महिला सहित 30 लोगों को किया गिरफ्तार, अदालत में हुई पेशी

सिलीगुड़ी, 31 मई (नि.सं.)। विधाननगर में करीब 10 बिघा जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद भीमबार इलाके में बीते कल माहौल काफी गर्म हो गया। बताया गया है कि एक पक्ष ने विधाननगर के राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।


यह विरोध प्रदर्शन करीब 5 घंटे से ज्यादा चलता रहा। इधर, स्थिति को नियंत्रण करने के लिए पुलिस ने कड़ा रूख अपनाते हुए करवाई शुरू की। इस दौरान विधान नगर पुलिस ने 25 महिला सहित 30 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार 30 आरोपियों के खिलाफ पुलिस की काम में बाधा डालना, राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने और गैर कानूनी तरीके से किसी दूसरे की जमीन पर अवैध कब्जा करने सहित अन्य आईपीसी धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रशासन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो पक्ष उक्त 10 बीघा जमीन पर अपना दावा पेश कर रहा है। उनके पूर्वजों ने वर्षों पहले उस जमीन को कानूनी प्रक्रिया के तहत बिक्री कर दी थी। बकायदा वो जमीन अब दूसरे पक्ष की है। जिसकी पूरी कानूनी दस्तावेज उनके पास मौजूद है।


लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि फिर विवाद किस लिये? क्या इसके पीछे भू-माफियाओं का हाथ है? क्या भू -माफिया महिलाओं को सामने करके करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जा करना चाहता है। फिलहाल, विधान नगर पुलिस इन सवालों के जवाब ढूंढ रही है। इस बीच, आज सभी आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom girişcasibom giriş