बीरभूम में बांग्ला सहायता केंद्र के कर्मचारी की हत्या का आरोप लगाते हुए राजगंज बीडीओ के सामने कर्मचारियों का प्रदर्शन

राजगंज, 24 मार्च (नि.सं.)। बीरभूम में बांग्ला सहायता केंद्र के कर्मचारी श्राबनी मंडल की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने और बाकी कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग में राजगंज ब्लॉक के बांग्ला सहायता केंद्र के कर्मचारियों ने राजगंज बीडीओ ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया है।


बताया गया है कि बीरभूम जिले के इस्लाम बाजार ब्लॉक अंतर्गत बातिका के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बांग्ला सहायता केंद्र में श्रीबनी मंडली (22)डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी। बुधवार को उक्त केंद्र में फंदे से लटकता उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का आरोप है कि युवती की हत्या की गई है। इसी को लेकर राजगंज ब्लॉक स्थित बांग्ला सहायता केंद्र के कर्मचारियों ने आज राजगंज बीडीओ ऑफिस में विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि राजगंज ब्लॉक के विभिन्न सरकारी विभागों के बांग्ला सहायता केंद्र में 37 डाटा एंट्री ऑपरेटर हैं। इस घटना के बाद से ही वे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। इसलिए उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *