सिलीगुड़ी में विश्व महावीर चिला राय की 516वीं जयंती मनाई गई

सिलीगुड़ी, 1 फरवरी (नि.सं)। सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास स्थित बाणेश्वर मोड़ पर राजबंशी समाज की पहल पर विश्व महावीर चिला राय की 516वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।


कार्यक्रम में विशिष्ट समाजसेवी जेपी कनाडिया, गरीबों के डॉक्टर के नाम से प्रसिद्ध डॉ. स्वपन राय, आशिघर सब-ट्रैफिक गार्ड के ओसी तनय सरकार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत महावीर चिला राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने महावीर चिला राय के शौर्य, कुशल प्रशासन और राजबंशी समाज के इतिहास में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि चिला राय केवल राजबंशी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर बंगाल का गौरव है।


आयोजकों ने बताया कि माध्यमिक परीक्षा शुरू होने के कारण इस वर्ष किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद बड़े पैमाने पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्सव आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *