राजगंज में बीजेपी उम्मीदवार को लेकर विवाद खत्म, शुरू हुआ चुनाव प्रचार 

राजगंज, 31 मार्च र्च (नि.सं.)। राजगंज में बीजेपी उम्मीदवार को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म हो गया है और पार्टी में एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार शुरू हो गया है।
कुछ दिन पहले तक उम्मीदवार चयन को लेकर पार्टी के अंदर असंतोष और विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा था, लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे है। बीजेपी उम्मीदवार दीनश सरकार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है और सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रचार कर रहे है।
वहीं, पहले विरोध में शामिल रहे कार्यकर्ताओं ने भी कहा कि अब सभी मतभेद दूर हो चुके है और वे एकजुट होकर प्रचार करेंगे। उनका दावा है कि राजगंज में बीजेपी भारी मतों से जीत हासिल करेगी। इस दिन दीनश सरकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बाइक रैली भी निकाली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *