नक्सलबाड़ी, 1 अप्रैल(नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में गैस की किल्लत को लेकर आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी बीच बीजेपी प्रत्याशी आनंदमय बर्मन गैस सप्लाई ऑफिस पहुंचे और सेवाओं में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जाहिर की। बुधवार को सप्लाई डिस्ट्रीब्यूटर ऑफिस में लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने अधिकारियों पर सहयोग न करने का आरोप लगाया। साथ ही जल्द से जल्द सामान्य सेवा बहाल करने, होम डिलीवरी शुरू करने और माइकिंग के जरिए सूचना देने की मांग की।आनंदमय बर्मन ने बताया कि उनकी मालिक से बात हुई है और जल्द ही होम डिलीवरी की सुविधा शुरू करने का आश्वासन मिला है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर साजिश कर लोगों को परेशान करने का भी आरोप लगाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समस्या जल्द हल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
