सिलीगुड़ी में बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष का पोस्टर अभियान

सिलीगुड़ी, 31 मार्च र्च (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष ने चुनावी वादों को लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर अभियान चलाया। मंगलवार को उन्होंने सिलीगुड़ी थाना, सिलीगुड़ी बॉयज हाई स्कूल और नगर निगम समेत कई जगहों पर पोस्टर लगाए। इन पोस्टरों में सरकारी कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने, रिक्त पदों को भरने और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी गई।
शंकर घोष ने कहा कि जल, बिजली, सड़क और सफाई जैसी सेवाओं के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी प्रशासन की रीढ़ हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी की सरकार बनने पर स्थायी, अस्थायी और संविदा कर्मियों का वेतन बढ़ाया जाएगा।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के 45 दिनों के भीतर सातवें वेतन आयोग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे ग्रुप बी और सी कर्मचारियों के वेतन में 45 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि संभव होगी। राज्य में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने का मुद्दा भी उन्होंने प्रमुखता से उठाया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *