राजगंज, 11 दिसंबर (नि.सं)। राजगंज के मिलनपल्ली इलाके में दो शहीदों की याद में भाजपा ने शहीद दिवस मनाया है। यह शहीद स्थल गाजोलडोबा पुलिस चौकी के बगल में है। हर साल दोनों शहीदों की याद में यहां कार्यक्रम आयोजित होता है।
संगठन सूत्रों के अनुसार, वर्ष 1998 के चुनाव के दौरान एक तरफ सीपीएम और दूसरी ओर भाजपा–तृणमूल कांग्रेस गठबंधन था। उस साल 11 दिसंबर को एक राजनीतिक झड़प में माणिक मंडल और पद्मलाल सरकार की मौत हो गई थी। तब से भाजपा यह शहीद दिवस मना रही है। गुरुवार को भाजपा ने शहीद स्थल के बगल में मंच बनाकर शहीद दिवस मनाया।
भाजपा जलपाईगुड़ी जिला सचिव दधिराम रॉय, भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अर्जुन मंडल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष नकुल दास, तपन दे, देबाशीष दे, संतोष राय और अन्य मौजूद थे।
