भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समर्थन में बेलाकोबा में युवा मोर्चा की बाइक रैली

राजगंज, 7 मार्च (नि.सं)। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समर्थन में शनिवार को बेलाकोबा में राजगंज भाजपा युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाली गई। इस रैली में भाजपा और युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार, यह बाइक रैली राजगंज के दसदरगाह इलाके से शुरू होकर बेलाकोबा, अमबाड़ी सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए गंडारमोड़ में समाप्त हुई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारे लगाए। नेतृत्व का कहना है कि आगामी चुनाव से पहले संगठन की ताकत और जनसमर्थन दिखाने के उद्देश्य से इस बाइक रैली का आयोजन किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *