नक्सलबाड़ी में दुकान में तोड़फोड़ और दबंगई, निष्कासित तृणमूल नेता की गिरफ्तारी की मांग पर BJP का प्रदर्शन

नक्सलबाड़ी, 11 फरवरी(नि.सं.)। नक्सलबाड़ी में एक दुकान में घुसकर दबंगई और तोड़फोड़ किए जाने के आरोप को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। निष्कासित तृणमूल कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नक्सलबाड़ी मंडल भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को विधायक आनंदमय बर्मन के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से थाने तक रैली निकाली गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।विधायक आनंदमय बर्मन ने आरोप लगाया कि पुलिस सत्ताधारी दल के दबाव में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री के निर्देश पर आरोपियों को संरक्षण दिया जा रहा है। भाजपा ने मांग की है कि आरोपी युवक नेता और उसके सहयोगियों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *