ब्रिगेड में होने वाली भाजपा की रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ता कोलकाता के लिए रवाना

राजगंज, 13 मार्च(नि.सं)। परिवर्तन यात्रा को लेकर कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की विशाल रैली में शामिल होने के लिए राजगंज के बेलाकोबा से भाजपा नेता-कर्मी और समर्थक ट्रेन से कोलकाता के लिए रवाना हुए।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस रैली में मुख्य वक्ता के रूप में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। इसी को लेकर उत्तर बंगाल के विभिन्न इलाकों से भाजपा के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में कोलकाता पहुंच रहे है।
शुक्रवार को बेलाकोबा स्टेशन पर पार्टी के झंडे हाथ में लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता और समर्थक ट्रेन में सवार हुए और कोलकाता के लिए रवाना हो गए। पार्टी नेतृत्व का दावा है कि ब्रिगेड की इस रैली में भारी जनसमूह जुटेगा। इसी उद्देश्य से उत्तर बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों से कार्यकर्ता और समर्थक इस सभा में शामिल होने के लिए कोलकाता की ओर रवाना हो रहे है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *