तृणमूल पर बीजेपी का बड़ा वार, ‘कोरोना वायरस’ बताकर साधा निशाना

बागडोगरा, 19 मार्च (नि.सं.)। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट पर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। बीजेपी ने बागडोगरा अंचल के गोसाईपुर इलाके में अपना चुनावी कार्यालय उद्घाटन कर दिया है। इस मौके पर दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट और बीजेपी उम्मीदवार आनंदमय बर्मन मौजूद रहे।उद्घाटन के दौरान सांसद राजू बिष्टने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य सरकार को “कोरोना वायरस” तक बता दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों से पश्चिम बंगाल की जनता तृणमूल सरकार के अत्याचार और कुप्रशासन से पीड़ित है और इस बार जनता इस “वायरस” को खत्म करने का मन बना चुकी है।वहीं माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा के बीजेपी उम्मीदवार आनंदमय बर्मन ने कहा कि पार्टी लगातार आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है। उनका दावा है कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है और इस चुनाव में बीजेपी को समर्थन देगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *