सिलीगुड़ी में भाजपा की परिवर्तन यात्रा, खाटू श्याम मंदिर में पूजा के साथ हुई शुरुआत

सिलीगुड़ी, 10 मार्च (नि.सं)। सिलीगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया। मंगलवार को यह यात्रा शहर के विभिन्न इलाकों से होकर माटीगाड़ा होते हुए नक्सलबाड़ी तक पहुंची।
इस दौरान सेवक रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर भाजपा नेताओं ने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। सिलीगुड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक शंकर घोष, शिखा चट्टोपाध्याय और दीपक बर्मन सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। यात्रा के दौरान हाशमी चौक में एक सभा का भी आयोजन किया गया। सभा से भाजपा नेताओं ने तृणमूल कांग्रेस सरकार को निशाने पर लिया। नेताओं ने राज्य में भर्ती घोटाले, महिला उत्पीड़न समेत विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए सरकार बदलने का आह्वान किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *