भाजपा की सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला महिला मोर्चा ने की सिलीगुड़ी थाने के सामने विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 22 अक्टूबर (नि.सं.)। भाजपा की सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला महिला मोर्चा ने कई मांगों को लेकर सिलीगुड़ी थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पूरे प्रदेश में हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। इसी आरोप को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य सिलीगुड़ी थाने के सामने पहुंचीं। जहां उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने आरजी कर सहित कई घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोली। 
इस दिन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा ने कहा कि कुछ दिन पहले सिलीगुड़ी में एक नर्स की मौत हो गई थी। यह हत्या है या आत्महत्या इसे लेकर उसे संदेह है। जिस तरह से पश्चिम बंगाल सहित सिलीगुड़ी शहर में रोजाना हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं। जिसे लेकर आज हमने यह विरोध प्रदर्शन किया।   


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *