सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। इंसानियत और सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपना श्याम परिवार की ओर से रविवार को सिलीगुड़ी में एक मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जाजोदिया मार्केट, एस.एफ. रोड में आयोजित किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। आयोजकों ने आम लोगों से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने की अपील की है। क्योंकि आपका किया गया रक्तदान किसी के लिए जीवनदान साबित हो सकता है।
सिलीगुड़ी में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, अपना श्याम परिवार की अनूठी पहल

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी से मायापुर के लिए सीधी बस सेवा शुरू, मंत्री आनंदमय बर्मन ने किया उद्घाटन
सिलीगुड़ी, 22 नवंबर (नि.सं.)। उत्तर बंगाल के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब सिलीगुड़ी से सीधे सरकारी बस से नदिया जिले के नवद्वीप स्थित मायापुर इस्कॉन मंदिर पहुंचा जा सकेगा। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की ओर से सिलीगुड़ी-मायापुर सीधी बस सेवा शुरू की गई है।…
सिलीगुड़ीखालपाड़ा में थाने के पास गली में खड़ी बंद गाड़ी में लगी आग से मची अफरा-तफरी
सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के खालपाड़ा इलाके में थाने के पास एक गली में खड़ी बंद गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते गाड़ी से धुआं और आग की लपटें उठने लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उक्त गाड़ी पिछले कुछ समय से गली में खड़ी…
सिलीगुड़ीडाबग्राम में युवती की रहस्यमयी मौत मामले में मां और पड़ोसी महिला गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के डाबग्राम में 23 वर्षीय युवती तनिषा घोष की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने मां दीपशिखा घोष और पड़ोसी महिला पलाशी दास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब है कि बीते 19 नवंबर को 23 नंबर वार्ड में तनिषा घोष की रहस्यमयी मौत…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में सोना चोरी के मामले में भाजपा युवा नेता गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में
सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में सोना चोरी के मामले में डाबग्राम-फुलबाड़ी के भाजपा युवा नेता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नयन सरकार के रूप में हुई है। वह डाबग्राम-फुलबाड़ी नंबर 3 मंडल के भाजपा युवा मोर्चा का सचिव है। इस मामले में एनजेपी थाने की पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है…
